झज्जर के बर्फखाना रोड स्थित स्टील की दुकान से स्क्रेप चोरी करता एक व्यक्ति को दुकानदार ने पकड़ा है। दुकानदार ने उसे पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार संजय जैन ने बताया कि वह व्यापार मंडल का ब्लॉक अध्यक्ष है। वह दोपहर साढे़ 12 बजे गोदाम में दो मिनट के लिए गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान में घुस गया और दुकान में पडे़ कट्टे को ई रिक्शा में डाल दिए। इन कट्टों में 25 से 30 हजार रुपये का स्क्रेप था। उसने जैसे ही उसे देखा तो वह ई रिक्शा में स्क्रेप लोढ़कर फरार हो गया। उसे मंदिर के पास जाकर उन्होंने पकड़ा है। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुका है।