नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यानि राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2024 को लेकर परीक्षा कुछ देर में शुरू हो जाएगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अंदर जाना शुरू हो गए हैं। पूरी जांच कर ही केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा हैं। परीक्षार्थियों के जूते, चप्पल तक जांच किए गए। हाथों पर बंधे कलेवा को भी उतरवाया गया। कानों से बालियाँ भी उतरवा ली हैं। हर तरह से जांच कर ही अंदर जाने दिया जा रहा हैं।