फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में जोंधी के पास पिकअप चालक ने सरियो से भरे ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत

झज्जर के जोंधी गांव के फ्लाईओवर के पास पिकअप चालक ने आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गई। हादसे में सरिये पिकअप में घुस गए। हादसे में एक किशोरी सहित तीन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने एक किशोरी और दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि 8 लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के भमनेटा, कनुधामपुर, शाहपुर गांव के लोग पिकअप में सवार होकर झज्जर के जहाजगढ़ गांव के मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। सभी शनिवार रात 8 बजे चले थे। रविवार सुबह लगभग 6 बजे सभी जोंधी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो हल्की धुंध पड़ रही थी। इस दौरान पिकअप चालक को आगे चल रहा सरियों से भरा ट्रैक्टर नहीं दिखा और उसने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सरिये पिकअप में घुस गए और गाड़ी और फाड़ दिया। इसके अलावा गाड़ी पलट गई। इससे गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें