फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारे में हुआ कार्यक्रम

झज्जर में आज साहिब श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायती गुरूद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति द्वारा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर अब रागी जत्था ने शब्द कीर्तन किया। काफ़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे। पांच दिन पहले शहर में विशाल नगर र्कीतन निकाला गया था। नगर र्कीतन पंचायती गुरूद्वारा से आरम्भ होकर पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मीकि मार्ग, अंबेडकर चौक, अखंड ज्योति मंदिर, पंडित सतगुर शर्मा कन्या विद्यालय, बाबा बालक नाथ मंदिर, चौधरी सुल्तान सिंह मार्ग, गुरुद्वारा चौक छावनी, सिलानी गेट, मां वैष्णों चौक, श्री हनुमान मंदिर,डायमंड चौक, नेता जी सुभाष चौक होता हुआ पंचायती गुरूद्वारा परिसर पहुंचा था। इसके बाद आज पंचायती गुरुद्वारा में कार्यक्रम हुआ। विनीत पोपली ने बताया कि झज्जर में सिख आबादी थोड़ी है, लेकिन श्री गुरूग्रंथ साहिब को मानने वाले गैर सिख लोगों की आस्था है कि प्रतिवर्ष गुरुद्वारा में कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव बचपन से ही ईश्वर के प्रति समर्पित थे। नानक देव जी एक संत, गुरु और समाज सुधारक थे। नानक जी ने अपना पूरा जीवन मानव हित में समर्पित कर दिया था। उनकी शिक्षा ने मानवता के लिए निस्वार्थ सेवा का संदेश फैलाया। गुरू नानक देव जी की शिक्षाएं ग्रहण करके हम अपने जीवन में काफी सुधार कर सकते है। गुरु नानक जी ने अपना पूरा जीवन समाज को सुधारने में लगा दिया था। पोपली ने कहा कि सभी सदस्य नानक नाम चढ़दी कलां पर अमल करते हुए निष्काम सेवा में लगे है। विनीत पोपली ने बताया कि पंचायती गुरूद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति गुरूओं के वचनों पर चलते हुए सामाजिक कार्यों में भी लगी है। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें