आंगनबाडी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पार्क में प्रधान बालेश जाखड़ की अध्यक्षता में धरना दिया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सेंटर का बकाया मानदेय जारी किया जाए, इसे समय पर जारी किया जाए। आंगनबाडी भवनो का किराया भी जारी किया जाए। ईंधन पिसाई का पैसा जारी किया जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय से राशन की सप्लाई दी जाए।