हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में लड़ाई अब चुनाव की नहीं रही बल्कि हरियाणा प्रदेश को बचाने की है। मुझे इस बात की टीस है कि हर क्षेत्र में नंबर वन पर रहा हरियाणा आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर वन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को झज्जर के माछरौली के राजकीय स्कूल खेल मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।