फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सरल केंद्र में केबल कटने से बंद रहा इंटरनेट, नहीं हुए लोगों के काम

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 06:23 PM IST

लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में सोमवार को आने वाले लोगों के काम नहीं हो सके। सरल केंद्र में केबल कटने से इंटरनेट नहीं चला, जिस कारण लोगों के कोई काम नहीं हुए और उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। सरल केंद्र पर प्रतिदिन 200 से 300 लोग अपना अलग-अलग काम करवाने के लिए आते हैं। यहां पर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू, नया लाइसेंस बनाने के अलावा जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सीएम विंडो, इंतकाल, रजिस्टरी सहित अलग-अलग विभागों की 400 से अधिक सर्विस प्रदान की जाती हैं। सोमवार को जैसे ही लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचे तो यहां पर केबल कटने की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद रही। किसी भी काउंटर पर इंटरनेट सेवा चालू नहीं थी। लोगों ने सुबह अपने-अपने टोकन भी कटवाए, लेकिन उनके काम नहीं हो सके और उनको मायूस होकर वापस जाना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें