झज्जर और आसपार के क्षेत्र में अल सुबह से रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी हैं। इससे मौसम में ठंडक घुल गई हैं। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली हैं और हल्की ठण्ड का भी दोबारा एहसास हुआ हैं। बारिश से फसलों की कटाई का काम प्रभावित हुआ हैं। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।