गांव बाघपुर के मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नाले का निर्माण न तो तय मानकों के अनुसार किया जा रहा है और न ही इसे समय पर पूरा किया गया है। आधा-अधूरा और अव्यवस्थित निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए परेशानी बना हुआ हैं। ग्रामीण कृष्ण, पंच सूरजमल, नवीन, पंजाब, जोगेंद्र, रणधीर, अशोक, सुनीता, बबीता, राजबाला, रामरति, रजनी का कहना है कि गांव में पिछले करीब डेढ़ साल से गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है, जो नाले का निर्माण गलत तरीके से किया गया है और नाले का कार्य भी पिछले कई माह से अधूरा पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं। नाले का गलत तरीके से निर्माण करने को लेकर उपमंडल अधिकारी, सीएम विंडो में शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद भी कोई समाधान नही हो रहा हैं। अधिकारियों को लिखित में शिकायत देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य को सही ढंग से पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गांव में नाले का अधूरा कार्य अवैध कब्जों की वजह से पड़ा हुआ हैं। अवैध कब्जों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जे हटने के बाद नाले का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी। -सुषमा, सरपंच, गांव बाघपुर।