फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर मेंस्ट्रीट लाइट व पोल पर लगेंगे पीले रंग से नंबर, जेई के पास होगा स्ट्रीट लाइट का चार्ज

झज्जर नगर परिषद सभागार में दस माह से अधिक समय बाद हाउस की बैठक चेयरमैन जिले सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर में लगने वाली नई व लगी हुई स्ट्रीट लाइट और कम्युनिटी सेंटरों को लीज पर देने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों का आरोप था कि पिछले 11 माह से स्ट्रीट लाइट स्टोर में बंद हैं। बार-बार तकनीकी अनुमति मिलने की बात की जा रही है। यदि अनुमति नहीं थी तो बाकी कुछ लाइट कैसे लगाई गई। पार्षदों का कहना था कि जो स्ट्रीट लाइट लगी हैं, उसको भी ठेकेदार के कर्मचारी ठीक नहीं करते। फोन करने पर पेमेंट नहीं होने की बात कहते हैं। खुद एलआई भी यही कहता है। पार्षदों ने सुझाव दिया कि सभी स्ट्रीट लाइट व पोल पर नंबर लिखे जाए ताकि शिकायत का समाधान हो सके। ईओ ने लाइट इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि सभी पोल, स्ट्रीट लाइट पर नंबर लिखे जाए ताकि समस्या नहीं आए। इसका चार्ज जेई को दिया जाए, जिसे मान लिया गया। एक्सईएन मनजीत दहिया ने बताया कि तीन दिन पहले वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। अगले 15 दिन में स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर 525 डबल और 127 सिंगल लाइट और लगाई जाएंगी। इस पर चेयरमैन ने शहर के लिए 2 हजार लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में मंजूर कर लिया गया। बैठक में नगर परिषद के सामुदायिक केंद्रों एवं घंटाघर के भवन को लीज पर देने का प्रस्ताव जैसे ही रखा गया तो अधिकतर पार्षदों ने उसका विरोध किया। पार्षद टेकचंद व चेयरमै के बीच काफी देर तक बहस भी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें