फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए झज्जर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में शिव भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ लेकर लौटे शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु हरिद्वार से झूला कांवड़, खड़ी कांवड़, बग्गी वाली कांवड़ सहित अन्य प्रकार की कांवड़ लेकर झज्जर पहुंचे। वहीं डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्त डीजे पर बज रहे भगवान शिव के भजनों के साथ मंदिरों तक पहुंचे। इस दौरान पूरा माहौल भोलेनाथ के जयकारों और शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर के विभिन्न मंदिरों शिव मंदिर बेरी गेट, रोहतक रोड़ स्थित बाई पास शिव मंदिर, आर्य नगर शिव मंदिर, गाजिकमाल मंदिर, देवालय आश्रम, बूढ़ामहादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, चौपटा बाजार शिव मंदिर, डाबरा मंदिर बाबा प्रसाद गिरी सहित शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। शिव भक्तों ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने दूध, बेलपत्र, पुष्प व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा की। मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं में भी जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह रहा। वहीं स्कूली बच्चों ने भी स्कूल जाने से पहले मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। सुबह के समय मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से चारों तरफ शिव भजनों और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें