फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स बोले- दुष्यंत चौटाला के साथ हुए व्यवहार की हो निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई

हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई कथित बदसलूकी और सुरक्षा चूक के मामले को लेकर बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और किसी भी प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलदीप वत्स ने कहा कि चाहे व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, यदि वह प्रदेश का उपमुख्यमंत्री रह चुका है तो उसकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के सामने वाहन लगाना, हथियार दिखाना और डराने-धमकाने जैसी हरकतें पुलिस जैसी नहीं बल्कि गुंडा तत्वों जैसी प्रतीत होती हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है बल्कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे एक राजनीतिक नेता से जुड़ा है। वत्स ने कहा कि विधायक, मंत्री, सांसद या पूर्व पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस मामले में सरकार पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यदि पुलिस का रवैया इस तरह का है तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है और कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें