शहर चौकी के अंतर्गत बेरी के भागलपुरी चौक पर बीती रात को चोरों ने एक दुकान की छत का पत्थर उखाड़कर दुकान से हजारों रूपये की सिगरेट व नकदी चोरी कर ली। चोरी होने की सूचना दुकान मालिक ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शहर पुलिस चौकी को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार बेरी निवासी संजय शर्मा ने बेरी के भागलपुरी चौक पर शर्मा कन्फेक्शनरी की दुकान कर रखी है और रात करीब 10 बजे अपनी दुकान को ठीकठाक बंद करके गया था। आज सुबह दुकान खोली तो दुकान की छत से पत्थर उखड़ा हुआ मिला। सामान चेक किया तो हजारों रूपये की सिगरेट, रेड बुल की पेटी व नकदी गायब मिली। इसकी शिकायत बेरी शहर चौकी में दी। दुकान मालिका का कहना है कि चोरी की घटना में लगभग 30 हजार रूपये का नुकसान हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैसे ही दुकान मालिक की तरफ से लिखित में चोरी की शिकायत दे दी जाएगी। उसके बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।