फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी: कलश यात्रा के साथ बड़ा महादेव मंदिर में गणेश, पार्वती व कार्तिकेय की मूर्तियों स्थापित

पाना हिन्दयान में स्थित बड़ा महादेव मंदिर में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के बीच कलश यात्रा निकालकर भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में आस्था प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से हुई। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर तक यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा बड़ा महादेव मंदिर से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैड़, शिव चौक, मेन बाजार से होते हुए वापस बड़ा महादेव मंदिर में पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना एवं हवन कराया गया। इस दौरान भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित नई प्रतिमाओं के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। सेवक संदीप शर्मा ने बताया कि मंदिर में मूर्ति स्थापना का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। अनुष्ठान के समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें