फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान के तहत हेल्थ कैंप का आयोजन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत सब डिविजनल अस्पताल बेरी में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू कादयान, नगर पालिका मनोनीत सदस्य संदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सरकार की तरफ से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की सराहना की और लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उप सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र डोगरा ने मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर की मॉनिटरिंग करते हुए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। एसडीएच बेरी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के चलते अतिथियों एवं अधिकारियों व डॉक्टर ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों की थैलेसीमिया, कैंसर स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप व मधुमेह, एनीमिया, नेत्र, क्षय रोग, स्किल सेल रोग, दंत, गर्भवती महिलाओं की हाई-रिस्क जांच की गई। साथ ही किशोरियों की काउंसिलिंग और लोगों के आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर महिला विशेषज्ञ डॉक्टर सरोज दहिया, डॉ. रश्मि मेहरा, डॉ. आशीष, डॉ. एन नारायनन, डॉ. विधि मलिक, डेंटल सर्जन डॉक्टर संजूल, डेंटल सर्जन डॉ. नीरज, डॉक्टर अजय वत्स डॉ. अंजु, फार्मेसी ऑफिसर जगदीश,सूचना सहायक अनिल शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें