हरियाणा केशिक्षा मंत्री कंवरपाल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की पूरी पार्टी भ्रष्टाचारियों से भरी र्हु है तो भ्रष्टाचार दूर कैसे होगा। वह सोमवार को पाटोदा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहने से ईमानदारी नहीं आती। टायर जलाने से खुशबू नहीं आती, हवन करने से आती है। यही हाल केजरीवाल का हाल है। वह ईमानदार बोलते, लेकिन सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी उनकी सरकार में सामने आए हैं। केजरीवाल एजुकेशन के मामले में दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना में दिल्ली से हरियाणा में लोग इलाज कराने आए। मोहल्ला क्लीनिक कुछ नहीं। यह कोरोना में सबने देखा है।