फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिपुरा मोहल्ले में नई सीवरेज लाइन की मांग, लोगों ने रुकवाया गली निर्माण कार्य

शहर के हरिपुरा मोहल्ला के लाेगों ने वैष्णों चौक से सिलानी गेट तक बनने वाली सड़क में पहले सीवरेज लाइन डलवाने की मांग को लेकर वीरवार को निर्माण का काम रुकवा दिया। वीरवार सुबह ही गली तोड़ने का काम नगर परिषद ठेकेदार ने शुरू करवाया था, लेकिन पार्षद व स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि जब तक नई सीवरेज लाइन नहीं डाली जाएगी, तब तक काम यहां शुरू नहीं होने दिया जाएगा। नगर परिषद ठेकेदार ने वीरवार सुबह वैष्णो चौक से गली तोड़ने का काम शुरू किया। लगभग 20 से 25 मीटर तक सड़क तोड़ दी। इसकी सूचना मिलने पर पार्षद सुषमा, उनके पति तिलकराज गोसाई व अन्य लोग पहुंचे। उनका कहना था कि गली तोड़ने से पहले यहां पर सीवरेज लाइन को ठीक करवाया जाए। उन्होंने बताया कि सीवरेज में लीकेज होने के कारण घरों में आने वाला पानी दूषित आ रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। हरिपुरा मोहल्ले में लगभग 400 मीटर सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए लगभग 40 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें