हरियाणा के लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गांव घाटोली के निवासी दीपक सिंह सुपुत्र दिलबाग सिंह यादव एडवोकेट को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने दीपक को उनकी 'निस्वार्थ सेवा' और समाज पर पड़े उनके कार्यों के बड़े प्रभाव (बिग इम्पैक्ट) के लिए ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र और 21000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिदेशक), उच्च शिक्षा विभाग ने की। मंच से दीपक सिंह की उपलब्धियों का विवरण साझा करते हुए बताया गया कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में दीपक जैसे स्वयंसेवकों का योगदान अतुलनीय है, जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। पूर्व में प्राप्त कर चुके हैं राष्ट्रपति पुरस्क उल्लेखनीय है कि दीपक सिंह इससे पूर्व अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश के सर्वोच्च 'एनएसएस नेशनल अवार्ड' (एनएसएस नेशनल अवार्ड) से भी नवाजे जा चुके हैं। स्वयं भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने के बाद अब राज्यपाल द्वारा प्राप्त इस राज्य स्तरीय पुरस्कार ने उनकी उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया अपनी इस बड़ी सफलता पर दीपक सिंह ने भावुक होते हुए कहा, "मेरे हर सामाजिक कार्य के पीछे मेरे माता-पिता की प्रेरणा और उनका अटूट सहयोग रहा है। यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल है।