फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर निकाय व दमकल कर्मियों को पक्का करे सरकार : देवेंद्र सहरावत

झज्जर। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी झज्जर ने नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों की जायज मांगो के समर्थन में सभी छह ब्रांचों (आईबी मैकेनिकल, आईबी सिविल झज्जर, पब्लिक हेल्थ झज्जर, पब्लिक हेल्थ बेरी, आईबी बहादुरगढ़ एवं आईबी साहलावास ) में एक घंटे के लिए अपने अपने कार्यालय के सामने गेट मीटिंग की। जिला सचिव देवेंद्र सहरावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार ने जो इन कर्मचारियों के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने का जो वादाखिलाफी का काम किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। यदि जल्दी से जल्दी इन कर्मचारियों की मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन इनके समर्थन में एक बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। इसकी जिम्मेवार सरकार की होगी। इस अवसर पर जिला सचिव देवेंद्र सहरावत, ब्रांच प्रधान अमित दलाल, ब्रांच कोषाध्यक्ष सुधीर जाखड़, सुरेंद्र, दीपक, राकेश, पंकज, पप्पू, दिव्या, मुकेश मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें