फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में 20 सितंबर को रखी जाएगी दादा सारंगदेव मंदिर की नींव

प्राचीन दादा सारंगदेव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में गुलिया 24 गांवों की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता बादली के सरपंच आनंद गुलिया और मंदिर कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश ने की। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर को मंदिर की नई नींव रखी जाएगी। इससे पहले खाप के प्रत्येक गांव में कमेटियां गठित कर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जुटाया जाएगा। पंचायत में विभिन्न गांवों के सरपंच और प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और पुराने मंदिर के स्थान पर सामूहिक सहयोग से नया भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें