खेत में काम करते हुए एक किसान की अचानक तबीयत खराब हो गई। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार गांव तलाव निवासी सतीश मंगलवार को खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे साहिल के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।