झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठियों व लोहे की राड़ से हमला करने का आरोप है। इस हमले में परिवार के चार लोगों को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।