बेरी नगर पालिका चुनाव जारी हैं। सुबह 8 बजे से मतदान जारी हैं। बेरी के बूथ नंबर-6 पर कुछ देर के लिए ईवीएम ख़राब हों गई। इसके बाद ईवीएम को बदला गया। लगभग 10 मिनट तक मतदान रुका रहा, वहीं इसी के साथ लगते बूथ नंबर-8 पर बीयू पर एक प्रत्याशी के चुनाव चिंह पर स्याही लगी मिली। इसकी शिकायत प्रशासन को दी गई। डीसी प्रदीप दहिया और डीसीपी लोगेश कुमार मौके पर पहुंचे और बीयू को बदलने के आदेश दिए। इसके बाद बीयू को ब्लड दिया गया। बूथ नंबर-6, 7, 8 संवेदनशील हैं, जिसके चलते काफ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि चुनाव में इस प्रकार का पहला मामला है। जिस ईवीएम मशीन पर स्याहीं लगी मिली है, उसे बदलने के आदेश दे दिए गए है। साथ ही डयूटी पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियोंं को पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम करने के आदेश दिए गए है।