फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: स्थानांतरण करने के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सर्कल कार्यकारिणी के आदेशानुसार तीनों सब-यूनिटो, झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ में झज्जर अनीक्षक अभियंता की तरफ से झज्जर और बेरी डिवीजन से बहादुरगढ़ डिवीजन किए गए नाजायज 32 टेक्निकल कर्मचारियों की बदलती के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता एसकेएस व झज्जर यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान रामबीर ने की जबकि मंच संचालन यूनिट सेक्रेटरी सुनील नेकिया। वक्ताओं ने कहा कि यूनिट स्तर पर दो दिन के प्रदर्शन के बाद भी एसई झज्जर ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो आगे की रणनीति बनाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर सर्कल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव, राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान रामदर्शन, सुंदर, प्रवीन, नीतेश, श्याम सुंदर, लक्ष्मीनारायण, धर्मपाल, नरेश, रोबिन, विकास, विवेक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें