बेरी बिजली निगम कार्यालय प्रांगण में यूनिट स्तर पर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली मंत्री के नाम बेरी बिजली निगम के एक्सईन को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता बेरी यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा ने की। धरने को संबोधित करते हुए कुलदीप लाकड़ा ने कहा कि आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी हरियाणा सरकार द्वारा 23 मई को लागू की गई है, जिसे एक जुलाई को प्रबंध निदेशकाें की समन्वय समिति के द्वारा बिजली निगम में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम में आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू होती है तो फैटल और नॉन-फैटल दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ेगी और बिजली का काम बाधित होगा। इसके अलावा लिपिकीय स्टाफ में ऑडिटिंग, बिलिंग और कौशिंग का काम भी बाधित होगा।