फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिले में अलग-अलग खेल मैदानों में बुधवार को लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। जिले के पांच ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने बुधवार को अलग-अलग जगह आयोजित हुए खेलों में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। झज्जर, साल्हावास, बेरी, मातनहेल व बहादुरगढ़ ब्लाॅक के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को गुरुकुल झज्जर में कुश्ती और राजीव गांधी खेल परिसर में एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। लड़कियों की प्रतियोगिता समाप्त होने पश्चात लड़कों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें