सावन शिवरात्रि के दिन कस्बे के तमाम मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ बेल पत्र, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर देवों के देव महादेव से आर्शीवाद लिया। अल सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। बच्चों से लेकर महिलाओं व पुरूषों ने व्रत रखकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कस्बे के प्रत्येक शिव मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लेकिन बड़ा महादेव के मंदिर मे सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली यहा पर बाहर गांव के श्रद्धालु भी पूजा अर्चना के लिए आते हैं। कावड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने भी पवित्र गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। सावन शिवरात्रि के चलते नगर में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। शाम तक विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की तरह बड़ा महादेव महाभारत काल के समय से हैं। इस मंदिर में आसपास गांव की मंहिलाएं सजधज कर नाचते गाते हुए पूजा अर्चना के लिए बड़ा महादेव में पहुचीं, बड़ा महादेव के अलावा बेरी के पंचमुखी, ईमली वाला मंदिर , देवी जी मंदिर, नवदेसर मंदिर में भी श्रद्धालुओं पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त किया। बेरी शहर चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर्व को बेरी के सभी मंदिरों में पुलिस ने गश्त की। जिसको लेकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।