फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में वार्ड 31 में 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

Naveen Updated Fri, 27 Mar 2026 02:05 PM IST

वार्ड नंबर 31 में शुक्रवार को लगभग 32 लाख रुपये की लागत से चार गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इनमें फाटक वाली गली, अशोक नगर गली नंबर 4, दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 1 (संजीव पंडित वाली) और दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 3 शामिल हैं। कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद सरिता के हाथों नारियल तुड़वाकर किया गया। वहीं वार्ड की सबसे बुजुर्ग महिला मोना देवी द्वारा भी नारियल तुड़वाकर कार्यक्रम को विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर ने कहा कि वार्ड में लगातार चौमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी इसी गति से कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश भी दिए। वार्डवासियों ने पार्षद सरिता और सिकंदर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। कार्यक्रम में जतिन, सुनील, साहिल, विक्की, पुनीत, ब्रह्म, संजीव, रघुवीर, बसंत, मनोज, कृष्ण, कविता रानी, सरोज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें