फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नवरात्रों के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

नवरात्रों की अष्टमी ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है। बेरी की ओर जाने वाले मार्गों और कस्बे की गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को नवरात्रि के तीसरे दिन माता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर आस्था के के दीप जलाए। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से कस्बे में काफी रौनक बनी हुई है। आमतौर पर देवी मंदिर में खुलने वाली दुकानें नवरात्रों के चलते रात 10 बजे तक खुली रहती हैं। नवरात्रों में मेले के चलते कस्बे की सभी धर्मशालाओं में चहल-पहल है। वहीं, बाहर वाले भवन में सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें