फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जाधारी दुकानदारों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा

पिछले काफी दिनों से अवैध अतिक्रमण से परेशन शहरवासियों को उस समय थोड़ी राहत महसूस हुई जब यातायात पुलिस ने शहर से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। झज्जर नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मिलकर और उनसे तालमेल बनाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अम्बेड़कर चौक से लेकर धौड़ चौक तक अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान परिषद के कर्मचारियों को देखते ही दुकानदारों में हड़कम्प सा मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से लगाए गए सामान को हटाते नजर आए। जो दुकानदार परिषद कर्मचारियों की पकड़ में आए उन दुकानदारों की दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को परिषद कर्मचारियों ने उठाकर अपनी ट्रालियों में रख लिया। इतना हीं नहीं परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर अवैध तौर पर रखे साईन बोर्ड को भी उठाकर जब्त कर लिया। करीब दो घंटे तक शहर में ट्रैफिक पुलिस और परिषद कर्मचारियों को संयुक्त तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। यातायात पुलिस इंचार्ज ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में अवैध अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया का विस्तार से ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस को इस अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। कई बार दुकानदारों को उनकी हद में रहने के लिए सचेत भी किया गया। लेकिन अब तो हालात यह हो गए थे कि दुकानदारों ने फुटपाथ के साथ-साथ पांच से सात फुट तक सड़क को घेर लिया था,जिसकी वजह से हर समय जाम की समस्या रहती थी। उन्होंने यह भी कि भविष्य में इस मामले में सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें