फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित

मातनहेल स्थित कम्यूनिटी सेंटर में मातनहेल व साल्हावास ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई जिसमें कांग्रेस संगठन बनाने व कांग्रेस जिला अध्यक्ष की को लेकर पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की राय लेने पहुंचे। कम्यूनिटी सेंटर मातनहेल में केंद्रीय पर्यवेक्षक जगदीश ठाकुर, राज्य पर्यवेक्षक राव दान सिंह, वर्धन यादव, जयभगवान आंतिल व झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद जगदीश ठाकुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। पूर्व सांसद जगदीश ठाकुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 55 वर्ष के बीच रखी गई है। 10 जुलाई से पहले तक संगठन चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए गुजरात के संगठन वाला फॉर्मूला तय किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें