फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में खण्ड मातनहेल में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

खंड मातनहेल में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट की अध्यक्षता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता तथा शोध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। प्रदर्शनी के संचालन और समन्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिनेश (बी.आर.पी.) ने निभाई। उनकी देखरेख में पूरी आयोजन प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं समयानुसार संपन्न हुई। कार्यक्रम के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में मदन सिंह, सविता और पूनम ने अपनी विशेषज्ञता के आधार पर सभी प्रोजेक्ट्स का सूक्ष्म निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को रचनात्मक सुझाव भी दिए। इस वैज्ञानिक प्रदर्शनी में खंड के अंतर्गत आने वाले लगभग विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियां न केवल संख्या में अधिक थीं बल्कि उनकी गुणवत्ता और वैज्ञानिक गहराई भी उल्लेखनीय रही। विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, रोबोटिक्स, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, कृषि सुधार जैसे विषयों पर अनेक आकर्षक और उपयोगी मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भी बच्चों के प्रयासों की भरपूर सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाचरौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु, मॉडल स्कूल लडायन, अकेहड़ी मदनपुर, आज़ाद नगर और मातनहेल की टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन जीता और प्रदर्शनी में अव्वल स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें