हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि उनके लिए हरियाणा की सभी 90 सीटें सेफ है, वह जहां चाहे किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने झज्जर के गांव सिलानी में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद रहे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह हरियाणा में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में चुनाव की तिथि बदले जाने पर भाजपा सहित अन्य दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव आयोग को चुनाव की तिथि बदलने के लिए पत्र लिखा था।