फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में चेयरमैन ने किया वार्ड 15 का निरीक्षण, महिलाएं बोली नरक में जी रही

नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शुक्रवार को वार्ड 15 का निरीक्षण किया। यहां परम महिलाओं ने गंदे पानी की समस्या को रखा। महिलाओं ने बताया कि नालियों में पूरा दिन गंदगी बहती रहती है। नालों की गंदगी गलियों और घरों तक घुस जाती है, जिस कारण उनका जीना बेहाल हो चुका है। नरक से भी ज्यादा स्थिति बनी हुई है। वह पार्षद से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। महिलाओं ने कहा कि वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। चेयरमैन ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें