झज्जर के वार्ड नंबर 17 में किला कॉलोनी स्थित एक मकान में दो अलमारियों से किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से नगदी व आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के वार्ड नंबर 17 किला कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह पीवीसी का काम करता है। उसकी पत्नी सुमित्रा एक निजी स्कूल में अध्यापक है। वह दोनों सुबह अपने कार्य पर चले गए थे। जब दोपहर को दोनों वापिस आए तो दो अलमारियों का ताला टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने अपने सामान को चेक किया तो दोनों अलमारी में रखें हुए कुल एक लाख 75 हजार रुपए, एक सोने की चैन, चांदी का हार, तीन जोड़ी पाजेब, चांदी की चुटकी, चांदी की अंगूठी व चांदी के सिक्के नहीं मिले। अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज कर लिया है।