फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में 50 घंटे बाद नहर में डूबे किसान का शव मिला, बाकरा से दुबलधन मार्ग पर पुल के पास था अटका

गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में पैर फिसलने से डूबे किसान पंकज का शव 50 घंटे बाद बाकरा से दुबलधन मार्ग पर पुल के पास अटका हुआ मिला हैं। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया हैं। बता दे कि नहर में डूबे किसान को शव ढुढ़ने के लिए पिछले कई घंटों से दो टीमों ने सर्च अभियान चलाया हुआ था। जानकारी के अनुसार गांव गोच्छी निवासी 25 वर्षीय किसान पंकज शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत में गया था। खेत में काम करने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नहर के किनारे गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। यह देखकर उसकी मां ने मदद के लिए लोगों को बुलाया। कुछ लोग मौके पर भी आए, लेकिन वह नहीं दिखा। इसके बाद सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई। नहर में डूबे किसान की शव तीसरे दिन बाकरा-दुबलधन मार्ग पर पुल के पास अटका हुआ मिला हैं। परिजनों ने किसान की पहचान कर ली हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया हैं। -जांच अधिकारी, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बेरी थाना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें