फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 04:53 PM IST

गांव डीघल में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र ने शिरकत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती सुनिश्चित करना और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों एवं जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विशेष चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत मतदाता सूचियों की शुद्धता, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की स्पष्ट जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया गया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन भी सुना गया, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और लोकतंत्र को सशक्त करने पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ की राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी पारदर्शिता, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता देश के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और भाजपा एसआईआर जैसे अभियानों के माध्यम से जनता को जागरूक करने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से करेगी।जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र ने संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें