झज्जर में फैमिली आईडी पोर्टल से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एडीसी कार्यालय के क्रीट विभाग के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शिकायतकर्ता ही आरोपियों का सरगना निकला। मामले के मुख्य आरोपी योगेश ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जैसे-जैसे तहकीकात आगे बढ़ी, वैसे-वैसे आरोपियों के मंसूबों की परतें खुलती चली गईं।