केंद्र सरकार ने 22 अपै्रल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए ऑपरेश सिंदूर चलाया। ऐसे में पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा हो गया है। इस समय देश में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे हालात में भातरीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए परनाला हसनपुर गांव की सरपंच मुकेश अशोक राठी ने शानदार पहल की है। उन्होंने अपना पांच साल का मानदेय केंद्र सरकार के सहायता कोष में देने का फैसला लिया है। इस दौरान गांव में बैठक भी की गई। बैठक में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। सभी ने बैठक में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। गांव में पंच और महिलाओं के साथ बैठक कर सरपंच मुकेश देवी और उनके पति सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने यह फैसला लिया है। सरपंच मुकेश और एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से हर महीने सरपंच को 5 हजार मानदेय मिलता है जो पांच साल में तीन लाख रुपये होता है। अब उन्होंने इस मानदेय को 3 लाख रुपये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि आतंक का पूरी तरह सफाया होना मानवता के लिए जरूरी है।