फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सफाई-जलापूर्ति कर्मचारी हड़ताल पर उतरने को तैयार, चार माह से वेतन नहीं

बहादुरगढ़ में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 50 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण गहरा आक्रोश है। इन कर्मचारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर उतरने को मजबूर होंगे। कर्मचारी विभाग में नालियों की सफाई, जलापूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं, जो शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अक्टूबर माह से उनकी सैलरी रुकी हुई है, जिससे उनके परिवारों में आर्थिक तंगी चरम पर पहुंच गई है। बच्चे स्कूल फीस और रोजमर्रा के राशन के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें