फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को सरकार की ओर से मांगों पर कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए जाने के कारण लगातार आगे बढ़ाया गया है। बहादुरगढ़ इकाई में भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की मांग की जा रही है। बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें