पत्नी महक को बार-बार मना करने के बाद भी वह अपने बैंक के सहकर्मियों से बात करती थी। इसी बात को लेकर पति अंशुल नाराज रहता था और कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था। बार-बार कहने के बाद भी महक बातचीत करते रही तो अंशुल ने कैंची से गला काटकर महक की हत्या कर दी। यह खुलासा अंशुल ने पुलिस पूछताछ में किया है।