फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में गैस सिलिंडरों पर प्रशासन की सख्ती, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

बहादुरगढ़ क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभिनव सिवाच ने बुधवार को फिर से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने वीरेंद्रा गैस एजेंसी पर छापेमारी की, जहां स्टॉक रिकॉर्ड से अधिक 26 कमर्शियल गैस सिलेंडर पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर इन सिलेंडरों को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से निरीक्षण अभियान जारी रखें, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एएफएसओ सपना देवी, इंस्पेक्टर राजेश सहगल, उप निरीक्षक धर्मपाल तथा राकेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें