फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास ने किया शहरी क्षेत्र के नालों का निरीक्षण

मानसून के दौरान शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला नगर आयुक्त एवं एडीसी जगनिवास ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों एवं जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और सभी नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। डीएमसी ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था पर शहरी निकाय द्वारा पूरी मोनिटरिंग की जा रही है और प्रयास है कि जहां कहीं भी बरसात के दौरान जल भराव की सूचना मिलती है तो तुरंत प्रभाव से जल निकासी प्रबंध किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय द्वारा राउंड दा क्लोक झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ में ड्यूटी लगाई गई है जो बरसात के दौरान फील्ड में रहकर जल निकासी व्यवस्था देखेगी। निरीक्षण के दौरान डीएमसी जगनिवास ने सेक्टर-9, सैनीपुरा, बाग वाला मोहल्ला तथा बालौर रोड क्षेत्र का दौरा कर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर सफाई कार्य लंबित है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए तथा बारिश के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें