फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Accident in Jhajjar: बाइक का बिगड़ा संतुलन, पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र में मातनहेल-झाड़ली मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें लगी। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें नागरिक अस्पताल मातनहेल में ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया गया। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें