फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: डीजे कार्यक्रम के विवाद के बाद युवक पर बिट्टों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल

बहादुरगढ़ के शास्त्री नगर निवासी एक युवक पर डीजे कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद रास्ते में रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक डेविड उर्फ अंकुश पुत्र अनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27-28 मार्च की रात देव नगर में एक कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां डीजे पर नाचते समय उसके बड़े पापा सुनील के साथ रॉकी और रितिक की कहासुनी व हाथापाई हो गई थी। उस समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद रॉकी, रितिक और गुलशन उसके पास आए और उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि बाद में तीनों युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बिट्टों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक ने बताया कि हमलावर मारपीट के बाद अपनी कार में बैठकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक पीड़ित पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने 30 मार्च को सिविल अस्पताल से ही पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें