फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: 520 सरकारी स्कूलों में 62.95 प्रतिशत अभिभावकों ने पीटीएम में लिया भाग

शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 04:56 PM IST

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी के बीच शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ाने के लिए एक अप्रैल को सभी 520 सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (मेगा पीटीएम) आयोजित की। जिले के 520 सरकारी स्कूलों में 62.95 प्रतिशत अभिभावकों ने पीटीएम में भाग लिया।इसमें बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 70.12 प्रतिशत, साल्हावास में 61.59, झज्जर में 61.57, बेरी में 60.88 और मातनहेल में 60.62 प्रतिशत अभिभावकों ने पीटीएम में भाग लिया। इस बैठक में बालवाटिका से कक्षा बालवाटिका से बारहवीं तक के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया ताकि उन्हें बच्चों की पढ़ाई, प्रगति से अवगत कराया जाए और स्कूलों से अधिक जुड़ाव के लिए प्रेरित किया जाए। मेगा पीटीएम के दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए और विद्यार्थियों की होलिस्टिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रवेश उत्सव, खेल आधारित गतिविधियां एवं परीक्षा परिणाम उत्सव आयोजित किए गए, जिससे स्कूल-समुदाय तालमेल मजबूत हुआ। अभिभावकों को प्रगति रिपोर्ट भरने में मार्गदर्शन एवं सामूहिक सत्रों द्वारा शिक्षा पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं मेंटॉर्स ने स्कूलों का भ्रमण कर अभिभावक-विद्यार्थियों से संवाद किया। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह, डीपीसी अनिल शर्मा, बीईओ बहादुरगढ़ शेर सिंह एवं जिला समन्वयक निपुण डॉ. सुदर्शन पूनिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल कसार, डीईईओ राजबाला मलिक, सीएमजीजीए खुशी ने माध्यमिक मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल खेडका गुज्जर, उप जिला शिक्षा अधिकारी रुपिंदर नांदल ने राजकीय वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालय दुजाना, उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने राजकीय उच्च विद्यालय खरमान, बीईओ झज्जर सुनीता देवी ने राजकीय वरिष्ठ एंड प्राथमिक विद्यालय डावला, बीईओ मातनहेल सुरेशपाल सुहाग ने राजकीय वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालय झांसवा , बीईओ साल्हावास जयपाल दहिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास, बीईओ बेरी रोहताश दहिया ने पीएमश्री कन्या वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालय बेरी का दौरा कर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया, जिसमें नए विद्यार्थियों का फूलमाला एवं तिलक से स्वागत किया गया।सभी अधिकारियों, विद्यालय प्रमुखों, अध्यापकों एवं मेंटर ने मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों को निपुण हरियाणा के लक्ष्यों और बच्चों की सीखने की दक्षताओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त सुपर 100, बुनियाद, ई-अधिगम और अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें