पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बादली में बारिश ने जहां जन जीवन को प्रभावित कर दिया है, वहीं खेती-बाड़ी को पूरी तरह से नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल जहां खराब हो गई है, वहीं गेहूं के उत्पादन पर बुरा असर हुआ है। कृषि अधिकारियों के अनुसार अभी तक क्षेत्र में 12 से 15 एमएम तक बारिश हुई है जो कि अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है।