फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बहबलपुर से याशमीन बनी विजेता

नवीन दलाल Updated Tue, 26 Aug 2025 12:27 PM IST

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को बहबलपुर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। आयु वर्ग 14 साल में 18 किलोग्राम भारवर्ग में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहबलपुर से याशमीन, 20 किलोग्राम भारवर्ग में गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल नियाणा से आशिमा, 22 में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरिया से शालू, 24 किलोग्राम भार वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैमरी से ज्योति, 26 में शिवांशी आरवीएम स्कूल हिसार से शिवांशी, 32 किलोग्राम भारवर्ग में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल हिसार से रक्षा, 35 किलोग्राम भार वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल से हर्ष, 38 किलोग्राम भारवर्ग में टैगोर पब्लिक स्कूल से प्रतिज्ञा, 38 किलोग्राम भार वर्ग में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल से ऋषिका प्रथम स्थान पर रही।इसमें 14, 17 और 19 आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण, एईओ कुलदीप मलिक पहुंचें और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अब विजेता खिलाड़ी 16 से 18 सितंबर तक सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें