फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: रोडवेज कर्मचारी की हड़ताल से थमे 181 बसों के पहिए, यात्री हुए परेशान; निजी बसों के भरोसे रही परिवहन व्यवस्था

हिसार रोडवेज डिपो की बसों की शुक्रवार को हड़ताल रही। कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल के कारण हिसार डिपो की 181 बसों के पहिए थमे रहे। डिपो की 5 ई बसें भी हड़ताल के कारण नहीं चल पाई। हड़ताल के कारण शुक्रवार को हजारों यात्री परेशान रहे खासकर लोकल रूट पर चलने वाली बसें नहीं चलने से ग्रामीण अंचल के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज कर्मचारी के सांझा मोर्चा संगठन के आहृवान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने नाइट भत्ता, मेडिकल भत्ता, एसीपी दिए जाने सहित 15 मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया हुआ है। आज सुबह से ही हिसार डिपो की सभी बसें पूरी तरह से बंद रही। जिस कारण स्कूल कॉलेज व ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस यात्री लोकल बसों के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कल सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लंबी दूरी की अन्य डिपो की एसी बसें भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में रवाना की गई। एडीसी, एसडीएम ज्योति मित्तल, जीएम राहुल मित्तल, टीएम प्रीतम सिवाच सुबह से ही हिसार डिपो में मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं के साथ लंबी वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने मांगी पूरी होने पर ही धरना प्रदर्शन बंद करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें